Pages

Tuesday, 6 December 2016

कतारबद्ध है हिंदुस्तान आज!




कतारबद्ध है हिंदुस्तान आज!
स्वानुशासन से 
दीपावली की झालरों की भांति
जगह - जगह कतारें ही कतारें,
कतारें खुश है, प्रसन्न है, उत्साहित है
अनेक कठिनाइयों के बावजूद 
उफ़ तक नही है !
चेहरों पर कोई विषाद आक्रोश के
चिन्ह तक नही है |
सोच के ये ...
शायद अच्छे दिन आएंगे !


नरेन्द्र (राजा) का फैसला है ,
स्वागत है विश्वास है
अत: हिंदुस्तान कतारबद्ध है
एक प्रश्न गूंजता है सन्नाटे में !
मगरमच्छों को पकड़ने के वास्ते
जलाशयों को जलविहीन करना
क्या आवश्यक है ?
मगर, मगर तो उभयचर है
जलचर, जल की एक -एक बूँद के लिए,
कतारबद्ध है  फिर भी
मेरा हिंदुस्तान खुश है
धैर्यपूर्वक लयबद्ध स्थिर अडिग है
सोच के ये  ...
शायद अच्छे दिन आयेंगे !

श्वेत- श्याम की प्रक्रिया में ,
मगरमच्छों द्वारा निगला गया द्रव्य
क्या उगला गया है ?
मगरमच्छ नियम कायदे कानून ,
आचारसंहिता से ऊपर है !
उन्हें कोई भय नही, डर नही !
यह भी सच है जल में रहना है
तो मगर से बैर नही!
विचार- विमर्श, मंत्रणा हुई
आदेश पारित हुआ |
आधा उगलो, आधा पचा लो
हम तुम भाई भाई
फिर भी एक प्रश्न गूंजता है सन्नाटे में 
कतारें ठगी तो नही जा रही है ?
इस भ्रम में की !
शायद अच्छे दिन आयेंगे !

सन्नाटे में एक संकल्प ये भी है
अगर कतारें ठान लें कि
अच्छे दिन आएंगे तो
अवश्य आयेगें, अवश्य आयेगें |
क्यूंकि हिन्दुस्तान कतारों का है
मगरमच्छों का नही
अच्छे दिन आएंगे, ज़रूर आएंगे
तथास्तु |
 अमित 
मेरी कविताए स्वरचित व मौलिक है। 


No comments:

Post a Comment

प्रवासी मजदूर!

प्रवासी कौन है ? प्रवासी का शाब्दिक अर्थ है जो अपना क्षेत्र छोड़ काम धंधे के लिये, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में  में निवास करता है अर्थात...